मोतिहारी, जून 2 -- रक्सौल, एसं। बिहार में पोलियो के खतरे को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार के निर्देशानुसार, आगामी 28 जून 2026 से राज्यव्यापी पल्स पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का आयोजन किया जाएगा। अभियान 2 जुलाई 2026 तक चलेगा, जिसके तहत 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए पूर्वी चंपारण के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. शरत चंद्र शर्मा ने बताया कि पड़ोसी देशों अफगानिस्तान और पाकिस्तान में पोलियो वायरस का संक्रमण अभी भी जारी है, जिसे देखते हुए भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के आलोक में यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह भी पढ़ें- एक बार फिर शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, प्रतिरक्षित होंगे नौनिहाल उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए सभी स्तर...