नई दिल्ली, मई 18 -- नई दिल्ली, हिन्दुस्तान ब्यूरो। देश में बढ़ते सड़क हादसों के बीच केंद्र सरकार अब दोपहिया वाहनों के लिए नया सुरक्षा नियम लाने की तैयारी कर रही है। प्रस्तावित नियमों के तहत बाइक और स्कूटर में ऐसी सुरक्षा प्रणाली लगाई जाएगी, जो यह पहचान सकेगी कि चालक ने हैंडल पर दोनों हाथ रखे हैं या नहीं। अगर चालक बिना हैंडल पकड़े वाहन चलाता है या स्टंट करता है, तो प्रणाली पहले चेतावनी देगा और फिर वाहन की रफ्तार अपने आप कम कर देगी।

नई सुरक्षा प्रणाली की योजना सरकार की योजना के अनुसार, नए दोपहिया वाहनों में तीन स्तर का 'हैंड्स-फ्री सेफ्टी सिस्टम' लगाया जाएगा।

सरकार का उद्देश्य सड़क परिवहन मंत्रालय के तहत काम करने वाली ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड्स कमेटी ने इस संबंध में नियमों और टेस्ट प्रक्रियाओं का मसौदा तैयार किया है। साथ ही देश की तमा...