नई दिल्ली, मार्च 16 -- नई दिल्ली। केंद्र सरकार सभी शिशु आहार उत्पादों में अतिरिक्त चीनी (एडेड शुगर) पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाने की तैयारी कर रही है। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) इस संबंध में नए नियम तैयार कर रहा है। मामले से जुड़े दो सरकारी अधिकारियों ने यह जानकारी दी। प्रस्तावित मसौदे के अनुसार, 6 महीने से 2 साल तक के बच्चों के लिए बनने वाले शिशु आहार (बेबी फूड) में किसी भी तरह की अतिरिक्त चीनी मिलाने की इजाजत नहीं होगी। केवल दूध में प्राकृतिक रूप से मौजूद चीनी लैक्टोज की अनुमति होगी। मौजूदा नियमों के तहत शिशु आहार में लैक्टोज और ग्लूकोज पॉलिमर जैसे कार्बोहाइड्रेट की अनुमति है, जबकि सुक्रोज और फ्रक्टोज जैसी अतिरिक्त शर्करा को कुल कार्बोहाइड्रेट के 20 प्रतिशत तक सीमित रखा गया है। लेकिन नए प्रस्ताव में इसे पूरी तरह खत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.