तैयारी : एआई चैटबॉट से शिकायत नहीं निपटी तो कंपनियों पर कार्रवाई होगी
नई दिल्ली, अगस्त 17 -- नई दिल्ली। किसी उत्पाद या सेवा से जुड़ी शिकायत को सुलझाने के नाम पर ग्राहकों को एआई चैटबॉट और स्वचालित प्रणाली में उलझाने वाली कंपनियों पर कार्रवाई की तैयारी है। कई मामलों में तय विकल्पों के कारण ग्राहक अपनी समस्या ठीक से बता नहीं पाते। वहीं, ग्राहक सेवा अधिकारी से सीधे बात करना भी मुश्किल होता है। सरकार अब इस मामले में कड़ा रुख अपनाने जा रही है। मामले से जुड़े दो वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, उपभोक्ता मामलों का विभाग यह जांच कर रहा है कि ई-कॉमर्स, बैंक, एयरलाइंस, उपभोक्ता सामान बनाने वाली कंपनियां और अन्य सेवा प्रदाता ग्राहक शिकायतों के लिए एआई आधारित प्रणाली का किस तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। विभाग का मानना है कि एआई चैटबॉट समाधान बनने के बजाय शिकायतों के निवारण में एक बड़ी रुकावट बन गए हैं। कई बार ये चैटबॉट ग्राहक को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.