गुड़गांव, मार्च 20 -- गुरुग्राम। शैक्षणिक सत्र 2026-27 की तैयारियों के बीच जिले के सरकारी स्कूलों में किताबों को लेकर दोहरी व्यवस्था लागू कर दी गई है। विभाग की ओर से जहां नई किताबों के वितरण के आदेश जारी कर दिए गए हैं, वहीं पुराने छात्रों से किताबें वापस लेकर स्कूल में जमा करने को कहा गया है। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) के निर्देशों के अनुसार कक्षा पहली से आठवीं तक की नई पाठ्यपुस्तकों और वर्कबुक्स की सप्लाई प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। स्कूलों में समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक विद्यालय में एक जिम्मेदार अधिकारी की नियुक्ति अनिवार्य की गई है, जिसे रोजाना शाम 7 बजे तक मौजूद रहना होगा। डिलीवरी में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई तय की गई है। दूसरी ओर, शिक्षा विभाग...