बिजनौर, फरवरी 19 -- बिजनौर। जिले के 264 परिषदीय स्कूलों में लगातार स्मार्ट क्लास चलेंगी। स्मार्ट क्लास में पढ़कर बच्चे स्मार्ट बनेंगे। शासन के आदेश पर 264 परिषदीय स्कूलों में इंवर्टर, बैटरा और स्टैब्लाइजर खरीदने के लिए प्रत्येक स्कूल को 38 हजार रुपये भेजे जाएंगे। शासन से बजट आ गया है। जल्द ही स्कूलों में अफसर पैसा भेज देंगे। करीब दो साल पहले जिले के 264 प्राथमिक और जूनियर हाईस्कूलों के लिए स्मार्ट क्लास की शुरुआत हुई थी। इन स्कूलों में परियोजना ने स्मार्ट टीवी पैनल दिया था। बिजली के अभाव में इन स्कूलों में स्मार्ट क्लास में बच्चों की शिक्षा बाधित न हो इसलिए शासन के आदेश पर इन स्कूलों में इंवर्टर, बैटरा और स्टैब्लाइजर खरीदा जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से प्रत्येक विद्यालय में 38 हजार रुपया जल्द ही भेज दिया जाएगा। शासन से बजट जिला मुख्यालय पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.