तैयारी: बच्चों की थाली होगी और बेहतर, गुरुग्राम के शिक्षक सीखेंगे न्यूट्रिशन के नियम
गुड़गांव, जून 6 -- गुरुग्राम,साक्षी रावत। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को मिलने वाला मिड-डे-मील आने वाले समय में और अधिक सुरक्षित, पौष्टिक और गुणवत्तापूर्ण हो सकेगा। इसके लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल शुरू की है, जिसके तहत गुरुग्राम समेत प्रदेश के चयनित शिक्षकों को खाद्य सुरक्षा, स्वच्छता और पोषण संबंधी मानकों का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार केवल होम साइंस या ड्राइंग विषय के शिक्षक ही नहीं, बल्कि अंग्रेजी और गणित जैसे विषयों के शिक्षक भी प्रशिक्षण का हिस्सा बनेंगे और आगे चलकर मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाएंगे। संयुक्त राष्ट्र के वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (डब्ल्यूएफपी) के सहयोग से आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता में सुधार लाना है। यह भी पढ़ें- स्कूलों में मध्याह्न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.