नई दिल्ली, अगस्त 28 -- केंद्र सरकार ने पैक फूड पर शिंकजे की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनियों को पैकेट के सामने चीनी, फैट और नमक की मात्रा तय मानक से अधिक है तो हाई शुगर, हाई फैट और हाई सॉल्ट के रूप में अंकित करना होगा। इसके लिए लाल रंग चेतावनी के लिए इस्तेमाल होगा। भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इसको लेकर कई तरह के प्रस्ताव रखे हैं। याचिका के अनुसार कंपनियों को पैकेट बंद खाद्य पदार्थ में चीनी, नमक और वसा में से किसी एक की मात्रा अधिक है तो उसकी जानकारी 'षट्भुजाकार आकृति' के माध्यम से देनी होगी। याचिका में कहा गया है कि ऐसे नियमों से उपभोक्ताओं को ये स्पष्ट जानकारी होगी कि जो चीज वो खरीद रहे हैं उसमें किस चीज की मात्रा सर्वाधिक है। इससे लोगों खासकर बच्चों और बुजुर्गों को सेह...