कोडरमा, मार्च 2 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता । आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस लाइन चंदवारा में दंगा-नियंत्रण को लेकर विशेष ड्रिल का आयोजन किया गया। यह ड्रिल पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देशानुसार आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी संभावित आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल को तैयार रखना था। ड्रिल के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को टियर गैस, एंटी-रायट गन तथा चिल्ली ग्रेनेड जैसे आधुनिक दंगा-नियंत्रण उपकरणों के उपयोग का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही भीड़ नियंत्रण, संवेदनशील क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई, तथा समन्वित कार्रवाई की रणनीति पर विस्तार से अभ्यास कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.