लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- दुधवा नेशनल पार्क के वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर अब पड़ोसी राष्ट्र नेपाल के सीमा से सटे जिलों के अधिकारी भी सहयोग करेंगे। नेपाल के सीमावर्ती गांवों के लोगों को इसके लिए अलर्ट किया जाएगा। दुधवा टाइगर रिजर्व प्रशासन ने वन्य जीवों की सुरक्षा को लेकर रणनीति बनाई है। जंगल से बाहर वन्य जीवों के निकलने पर नेपाल के सीमावर्ती गांवों के लोग व अधिकारी इसकी सूचना दुधवा पार्क प्रशासन को देंगे। दुधवा की पलिया रेंज का करीब 50 किलोमीटर का क्षेत्र नेपाल सीमा से सटा है। वन्य जीव अक्सर नेपाल के गांवों तक पहुंच जाते हैं। वन्य जीवों की निगरानी व सुरक्षा को लेकर दुधवा प्रशासन अब सीमा से सटे नेपाल के गांवों के लोगों को भी जागरूक करेगा। वन्य जीवों के मूवमेंट पर अब दोनों देशों के अधिकारी नजर रखेंगे और तुरंत सूचनाएं साझा करेंगे। इसके लिए...