सीतामढ़ी, अप्रैल 2 -- सीतामढ़ी। प्रखंड कार्यालय बेलसंड में आगामी जनगणना की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्य की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के निर्धारण और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी भगवान झा ने की। उन्होंने जनगणना को राष्ट्र निर्माण का आधार बताते हुए इसे पूरी पारदर्शिता, सटीकता और जिम्मेदारी के साथ संपन्न कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी संबंधित अधिकारियों, प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मी को अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सही एवं अद्यतन जानकारी एकत्र करनी होगी। इसके लिए समय पर प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य बताया...