संभल, फरवरी 18 -- संभल। जनपद में गेहूं की खरीद का कार्य 17 मार्च से होगा, इसके लिए विभाग ने 58 केंद्र बनाए हैं। केंद्रों का निर्धारण करने के बाद विभागीय अफसर अब बारदार खरीद का कार्य और किसानों को पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित करने में जुटे हैं। जिले के किसानों के खेतों में गेहूं की फसल तैयार हो रही है, संभवत: अभी गेहूं कटाई में महीनेभर का समय लगेगा, लेकिन विभाग ने खरीद की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिले में 17 मार्च से होने वाली गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 58 केंद्र निर्धारित किए हैं। इन केंद्रों पर खरीद के लिए बारदाना व अन्य सुविधाएं विभाग द्वारा जुटाई जा रही हैं । दूसरी तरफ किसानों को पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, कि अधिक से अधिक किसान पंजीकरण कराएं और सरकार द्वारा घोषित एमएसपी पर फसल की बिक्री कर लाभ उठाएं। डीएफएमओ संजीव र...