तैयारी: एक देश- एक साथ 2029 से लागू हो सकता है: पीपी चौधरी
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- एक देश- एक चुनाव की व्यवस्था 2029 से लागू हो सकती है। संसद की संयुक्त समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने शुक्रवार को गोवा में ये बात कही। दो दिवसीय बैठक से अलग मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि समिति एक साथ चुनाव कराने संबंधी विधेयकों की समीक्षा कर रही। इसका उद्देश्य ऐसी व्यवस्था बनाना है जिससे 'एक देश, एक चुनाव' सुधार को 2029 के आम चुनाव तक लागू किया जा सके। समिति के अध्यक्ष पीपी चौधरी ने दावा करते हुए कहा कि अबतक जिन नागरिक संस्थाओं से सुझाव लिया गया है उनमें से करीब 99 फीसदी ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया है। प्रस्ताव का उद्देश्य बार-बार होने वाले चुनाव से होने वाले अनुमानित सात लाख करोड़ रुपये के आर्थिक नुकसान को रोकना है। पीपी चौधरी ने कहा कि गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.