बगहा, मार्च 26 -- गौनाहा/जमुनिया,एसं। उपराष्ट्रपति राधा कृष्णन के भितिहरवा आगमन की संभावित यात्रा को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। गुरुवार दोपहर बेतिया के जिलाधिकारी तरनजोत सिंह, पुलिस अधीक्षक शौर्य सुमन, डीडीसी काजले वैभव नितिन, नरकटियागंज एसडीओ अभिजीत कुमार, डीएसपी जयप्रकाश गुप्ता, गौनाहा बीडीओ रिसवदेव प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों ने भितिहरवा गांधी आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूज्य बापू के मुख्य स्मारक, संग्रहालय कक्ष एवं गेस्ट हाउस का जायजा लिया। जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने बताया कि उपराष्ट्रपति के 4 अप्रैल के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इस दौरान संभावित हेलीपैड स्थल का भी निरीक्षण किया गया। डीएम ने आश्रम परिसर की साफ-सफाई एवं रंगाई-पुताई कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.