बिजनौर, मार्च 19 -- जनौर। आगामी ईदुल फितर को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपंन कराने के उद्देश्य से गुरूवार को शहर की पुलिस प्रशासनिक टीम ने तैयारियों का जायजा लिया। गुरुवार को एएसपी सिटी डा. कृष्ण गोपाल सिंह ने सीओ सिटी संग्राम सिंह और थानाध्यक्ष रामप्रताप सिंह के साथ शहर कोतवाली की ईदगाह का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने नमाज के दौरान आने वाली भीड़, प्रवेश-निकास मार्ग, बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया। निरीक्षण के दौरान एएसपी सिटी डा. कृष्णगोपाल सिंह ने पुलिसकर्मियों और संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाए और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाए।पुलिस प्रशासन ने आमजन से भी अपील की है कि...