गुड़गांव, फरवरी 16 -- गुरुग्राम। वर्ष 2018 में स्थापित गुरुग्राम यूनिवर्सिटी को आठ वर्ष पूरे हो चुके हैं, लेकिन अब तक विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) की मान्यता नहीं मिल पाई है। लेकिन अब सत्र 2026-27 में नैक ग्रेडिंग प्राप्त करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिले की इकलौती सरकारी यूनिवर्सिटी होने के कारण इस ग्रेडिंग को विशेष महत्व दिया जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि नैक से बेहतर ग्रेडिंग मिलने के बाद संस्थान को न केवल शैक्षणिक स्तर पर मजबूती मिलेगी, बल्कि वित्तीय संसाधनों और शोध परियोजनाओं में भी विस्तार का रास्ता खुलेगा। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. संजय कौशिक ने बताया कि नैक मूल्यांकन के लिए आवश्यक सभी दस्तावेजों का संकलन और डेटा अपडेट करने का कार्य अंतिम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.