पटना, मार्च 27 -- राज्य में भीषण गर्मी और लू की आशंका को देखते हुए परिवहन विभाग ने सार्वजनिक परिवहन को नियंत्रित करने का निर्णय लिया है। आने वाले दिनों में विभाग यात्रियों और चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लू के दौरान सार्वजनिक परिचालन को सुदृढ़ करने का निर्णय लिया है। विभाग के अनुसार, सुबह 11 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक सार्वजनिक वाहनों के परिचालन को कम किया जाएगा। इसका उदेश्य यात्रियों और चालकों को तेज धूप और गर्मी से बचाना है। इस दौरान केवल आवश्यक स्थिति में ही सीमित वाहन चलाए जाएंगे। परिवहन विभाग सभी बसों में पेयजल, ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन (ओआरएस) और इमरजेंसी स्थिति से निपटने के लिए प्राथमिक उपचार किट की अनिवार्य करेगा। विभाग ने सभी बस स्टैंड पर पेयजल और पंखे की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है, ताकि यात्रियों और चालकों को गर्मी...