नई दिल्ली, जनवरी 25 -- नई दिल्ली। भारत में शहरी ढांचे को सभी के लिए सुलभ बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी है। केंद्र सरकार जल्द ही लिफ्ट (एलेवेटर) के लिए नए राष्ट्रीय मानक लागू कर सकती है, जिनका उद्देश्य दिव्यांगजनों, बुजुर्गों और अस्थायी रूप से चलने-फिरने में असमर्थ लोगों के लिए इमारतों को ज्यादा सुलभ बनाना है। यह पहल सक्षम भारत अभियान के तहत की जा रही है और इसका असर रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और लिफ्ट निर्माण उद्योग पर भी पड़ेगा। देश के अधिकतर शहरों में ऊंची इमारतों, मॉल, अस्पताल और आवासीय परिसरों में लगी लिफ्टें अभी भी पूरी तरह दिव्यांग-अनुकूल नहीं हैं। कई जगहों पर लिफ्ट के दरवाजे संकरे होते हैं, केबिन का आकार छोटा होता है और कंट्रोल पैनल की ऊंचाई ऐसी होती है कि व्हीलचेयर उपयोगकर्ताओं को परेशानी होती है। इसके अलावा, ऑडियो-व...