नोएडा, अप्रैल 11 -- सेक्टर जीटा-वन एटीएस गोलचक्कर से 130 मीटर चौड़ी सड़क तक आवाजाही सुगम होगी उच्चाधिकारियों से सैद्धांतिक और प्रशासनिक मंजूरी मिलने पर जल्द निविदा जारी की जाएगीग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा-वन एटीएस गोलचक्कर से 130 मीटर चौड़ी सड़क तक आवाजाही और सुगम हो जाएगी। इस सड़क को छह लेन का किया जाएगा। प्राधिकरण के परियोजना विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। उच्चाधिकारियों से सैद्धांतिक और प्रशासनिक मंजूरी मिलने पर जल्द निविदा जारी की जाएगी।प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक ट्रैफिक के बढ़ते दबाव को देखते हुए शहर की प्रमुख सड़कों को चौड़ी करने की योजना पर काम तेज कर दिया गया है। एटीएस सोसाइटी से मकौड़ा गोलचक्कर तक की सड़क के छह लेन होने से आसपास के सेक्टरों और क्षेत्र के गांवों के लोगों को फायदा होगा। यह सड़क अभी चा...