फरीदाबाद, अप्रैल 30 -- फरीदाबाद,धनंजय चौहान। एनआईटी 3 स्थित सैनिक कॉलोनी क्षेत्र में खराब ट्रैफिक लाइटों की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए राहत की खबर है। नगर निगम की ओर से मस्जिद मोड से सैनिक कॉलोनी चौक तक खराब ट्रैफिक लाइटें को बदला जाएगा। साथ ही सेंट्रल वर्ज (डिवाइडर) का पुनर्निर्माण किया जाएगा, जिससे यातायात संचालन में सुधार आने की उम्मीद है। अगले महीने योजना पर काम शुरू होने की उम्मीद है। मस्जिद मोड से सैनिक कॉलोनी चौक करीब तीन किलोमीटर लंबी है। यह सड़क फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड को जोड़ने में मुख्य भूमिका निभाती है।इस कारण सड़क पर यातायात का भारी दबाव होता है। खासकर व्यस्त समय में सड़क पर अक्सर लंबा जाम लग जाता है। मौजूदा समय में कई जगहों पर ट्रैफिक लाइटें खराब या पुरानी हो चुकी हैं, जिससे जाम और दुर्घटनाओं की स्थिति बनती रहती है। इसके ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.