बदायूं, अप्रैल 2 -- नगर पंचायत गुलड़िया देहात नें लगने वाले सुप्रसिद्ध पंच भइया महाराज का मेला चैत्र मास की पूर्णमां को लगता है। यह मेला का इतिहास काभी पुराना है, बुजुर्गों के मुताबिक यह मेला करीब ढ़ाई सौ साल पुराना मेला है। इस ऐतिहासिक मेला को लेकर कमेटी की ओर से पूर्व संध्या पर तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है। बुधवार को पंच भईया महाराज मंदिर के महंत भोलागिरी माहाराज ने बताया कि अब से ढाई सौ साल पहले का इतिहास है। कहा कि ढ़ाई सौ साल पहले दातागंज के पांच व्यापारी भाई अपनी बहन के साथ दिल्ली से व्यापार करके लौट रहे थे, साथ में एक हाथी, एक पालतू कुत्ता भी था, जहां पंच भइया माहाराज के जंगल में पहुंचते ही रास्ते में घात लगाए बैठे बदमाशों ने सभी भाइयों के साथ लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर पहले बहन को जान से मार दिया, यह सब देख सभी भाइयों ने...