बदायूं, जून 3 -- प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक परीक्षा (टीईटी) परीक्षा से संबंधित तैयारियां मंगलवार शाम तक पूरी कर ली गयीं। तीन एवं चार जून को परीक्षा दो पालियों में शहर के 13 केंद्रों पर संपन्न होगी। परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के निर्देश एडीएम प्रशासन एवं नोडल अधिकारी अरुण कुमार ने दिये हैं। टीईटी परीक्षा के लिये गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, इस्लामियां इंटर कॉलेज, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, दास कॉलेज, नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज, पार्वती आर्य कन्या इंटर कॉलेज, जीआईसी, जीजीआईसी, राजकीय महाविद्यालय आवास विकास, राजकीय महिला महाविद्यालय, एसके इंटर कॉलेज ए और बी ब्लॉक, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज के लिये केंद्र बनाया गया है। यह भी पढ़ें- टीजीटी भर्ती परीक्षा आज से इन केंद्रों पर आज और कल परीक्षा होगी। दो पालियों में होने वाली परीक...