देवरिया, मार्च 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। समाज कल्याण विभाग द्वारा रामपुर कारखाना विकास खंड के मेहरौना में संचालित जय प्रकाश नारायण सर्वोदय आवासीय विद्यालय में दाखिले के लिए 15 अप्रैल रविवार को सुबह 10 से 12 बजे से विद्यालय पर ही प्रवेश परीक्षा होगी। कक्षा 6, 7, 8 एवं 9 की रिक्त सीटों के लिए होने वाली वर्ष 2026-27 की प्रवेश परीक्षा में कुल 375 छात्र शामिल होंगे। आवासीय विद्यालय में अलग-अलग कक्षाओं में प्रवेश के लिए कुल 97 सीटें रिक्त है। इसके लिए कुल 375 छात्रों ने आवेदन किया है। जिसमें कक्षा 6 में प्रवेश परीक्षा हेतु रिक्त 70 सीटों के सापेक्ष 192 छात्रों ने आवेदन किया है। इसी प्रकार कक्षा 7 हेतु रिक्त 6 सीटों के सापेक्ष 34, कक्षा 8 में रिक्त 12 सीटों के सापेक्ष 43 छात्रों ने आवेदन किया है। इसी प्रकार कक्षा 9 में रिक्त 9 सीटों के सापेक...