औरैया, दिसम्बर 10 -- जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय कक्ष में जूम मीटिंग के माध्यम से विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में आगामी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 11 दिसंबर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए। डीएम ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रत्येक अधिकारी आज ही अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर लें। नगर पालिका परिषद एवं नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों को अस्थाई शौचालय, पेयजलापूर्ति, साफ-सफाई और पानी छिड़काव की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर किसी प्रकार की गंदगी न दिखे, इसके लिए आवश्यकतानुसार स...