देवरिया, मार्च 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने कहा कि 15 मार्च को शहर के शुगर मिल ग्राउंड में 11 बजे दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री चौधरी जयंत सिंह जनसभा को संबोधित करेंगे। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। यह बातें उन्होंने रविवार को जिला पंचायत परिसर स्थित कैंप कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विशिष्ट वक्ता के रूप में सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी, दल के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री त्रिलोक त्यागी, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, भाटपारानी विधायक सभा कुंवर व तमकुही राज विधायक डॉ. असीम राय मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का कौशल विकास पर जोर है। केंद्रीय मंत्री व दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिंह प्रधानमंत्री के क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.