बदायूं, मार्च 28 -- हजरत शाह शुजाअत अली मियां का दो दिवसीय 70 वां वार्षिक उर्स शनिवार 28 मार्च से शुरू हो जायेगा। उर्स की तैयारियां इंतजामिया कमेटी ने शुक्रवार शाम तक पूरी कर ली। उर्स की पूर्व संध्या पर दरगाह शरीफ रंगीन झालरों से जगमग हो उठा। डीएम, एसएसपी ने प्रशासन द्वारा उर्स को लेकर की गयी तैयारियों का जायजा लिया। देश दुनिया में विख्यात आध्यात्मिक सूफी बुजुर्ग हजरत शाह शुजाअत अली मियां का 70 वां सालाना उर्स आज से दरगाह प्रमुख सज्जादानशीन हजरत गाजी मियां हुजूर की सरपरस्ती एवं निगरानी में शुरू हो जायेगा। 28 एवं 29 मार्च को उर्स में महाराष्ट्र, गुजरात, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, राजस्थान, पंजाब, बिहार, बंगाल, उत्तराखंड, हरियाणा, दिल्ली आदि राज्यों एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में जायरीन एवं अकीदतमंद आये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.