बदायूं, अप्रैल 2 -- राज राजेश्वरी माता देवी मंदिर में मेला आज से शुरू हो जायेगा। यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी। कस्बा स्थित प्रसिद्ध मंगला माता मंदिर पर ऐतिहासिक मेला दो अप्रैल गुरुवार से शुरू हो जायेगा। मेले का शुभारंभ सुबह विधिवत पूजा-अर्चना, वन पूजन, ध्वजारोहण एवं अखंड ज्योति प्रज्ज्वलन के साथ किया जायेगा। मेला आज से शुरू होकर करीब 15 दिन तक चलेगा। मेला में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगे हैं। मेला समिति द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गये हैं। पुलिस बल की तैनाती के साथ साफ-सफाई और अन्य सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मंगला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की आस्था देखते ही बनेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...