चित्रकूट, फरवरी 14 -- चित्रकूट। संवाददाता भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में रविवार को महाशिवरात्रि से पांच दिवसीय रामायण मेला का शुभारंभ होगा। पहले दिन गाजे-बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकलेगी। इसके साथ ही देश के कोने-कोने से आने वाली कलाकारों की टोलियां सुर लहरिया के साथ जलवे बिखरेंगी। प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन भावात्मक तरीके से होगा। रामायण मेला को लेकर प्रशासन और समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई है। रविवार को जगद्गुरु स्वामी राघवाचार्य महाराज रामायण मेला का शुभारंभ करेंगे। शनिवार को समिति पदाधिकारी तैयारियों में जुटे रहे। नोडल अधिकारी एडीएम न्यायिक अरूण कुमार ने एसडीएम न्यायिक कर्वी सौरभा यादव, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, ईओ लाल जी यादव, राष्ट्रीय रामायण मेला के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशांत करवरिया व महामंत्री करूणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.