सासाराम, मार्च 20 -- बिक्रमगंज, हिटी। लोक आस्था,कठोर तपस्या और प्रकृति उपासना का अनुपम महापर्व चैती छठ पूजा 22 मार्च से आरंभ होकर 25 मार्च तक चलेगी। जिसकी तैयारियां की जा रही है। चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व में व्रती कठिन नियमों का पालन करते हुए सूर्य उपासना के माध्यम से परिवार की सुख-समृद्धि और संतानों की मंगलकामना करते हैं। बताया कि पर्व का शुभारंभ 22 मार्च को नहाय-खाय से होगा। इसके अगले दिन 23 मार्च को खरना का अनुष्ठान होगा । इस दिन दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद संध्या समय गुड़-चावल की खीर और रोटी का प्रसाद ग्रहण कर व्रती 36 घंटे के कठोर निर्जला व्रत में प्रवेश करेंगे। 24 मार्च को अस्ताचलगामी सूर्य यानी भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य अर्पित किया जाएगा। 25 मार्च की भोर में उदीयमान सूर्य को अंतिम अर्घ्य अर्पित करने के साथ महापर्व का...