तैयब मेहता की पेंटिंग 69.1करोड़ में बिकी
नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- मुंबई। भारतीय चित्रकार टायब मेहता की 2002 में बनाई गई पेंटिंग नीलामी में 69.1 करोड़ रुपये में बिकी। इसके साथ ही यह कलाकार की अब तक की सबसे महंगी पेंटिंग बन गई। इससे पहले अप्रैल 2025 में उनकी पेंटिंग 'ट्रस्ड बुल' 61.80 करोड़ रुपये में बिकी थी। नीलामी में बोली 33 करोड़ रुपये से शुरू हुई और 12 घंटे तक चली। बिक्री की कुल कीमत में खरीदार से लिया गया 15 फीसदी अतिरिक्त शुल्क भी शामिल है। यह पेंटिंग रिक्शा खींचने वाले व्यक्ति की आकृति पर आधारित है। टायब मेहता ने 1960 के दशक से अपनी कई कलाकृतियों में इस विषय को दर्शाया। उनकी कला में आम लोगों का संघर्ष और जीवन की कठिनाइयां प्रमुख रही हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.