गंगापार, मार्च 3 -- भारतगंज, हिन्दुस्तान संवाद। माह-ए-रमजान के दूसरे अशरे में सोमवार को शाम कस्बा भारतगंज के गारोपुर स्थित तैबा जामा मस्जिद परिसर में रोज़ा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इफ्तार से पूर्व रोज़ेदारों ने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं। तैबा जामा मस्जिद कमेटी की ओर से आयोजित इफ्तार में बड़ी संख्या में रोज़ेदारों ने शिरकत की। तय वक्त पर अज़ान होते ही सभी ने एक साथ रोज़ा इफ्तार किया। माहौल पूरी तरह रूहानी रंग में रंगा नजर आया। पेश इमाम हाफिज इरफान अंसारी ने मगरिब की नमाज़ अदा कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.