किशनगंज, अप्रैल 26 -- पोठिया, निज संवाददाता पोठिया प्रखंड के अंतर्गत आने वाले तैयबपुर रेलवे हॉल्ट पर गाड़ी संख्या 15463/15464 हल्दीबाड़ी-बालुरघाट इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव को आगामी 27 अप्रैल से रद्द करने के निर्णय ने स्थानीय लोगों में आक्रोश पैदा कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना किसी ठोस कारण के लिया गया यह फैसला न केवल अनुचित है, बल्कि इससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह ठहराव करीब छह माह पहले लंबे संघर्ष और जनआंदोलन के बाद शुरू हुआ था। इसमें जनप्रतिनिधियों और रेल संघर्ष समिति की महत्वपूर्ण भूमिका रही थी। ठहराव शुरू होने के बाद से ही इस हॉल्ट से रेलवे को अच्छा राजस्व प्राप्त हो रहा था। यह भी पढ़ें- इंटरसिटी का ठहराव तैयबपुर से बंद होने से आक्रोश ग्रामीणों का दावा है कि केवल अप...