किशनगंज, फरवरी 17 -- पोठिया। निज संवाददाता एनएफ रेलवे के कटिहार-सिलीगुड़ी रेलखंड पर स्थित तैयबपुर हॉल्ट पर बुनियादी मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है। तैयबपुर हॉल्ट में न तो प्लेटफार्म की स्थिति ठीक है और न ही शौचालय,शुद्ध पेयजल की व्यवस्था है। प्लेटफॉर्म क्षतिग्रस्त हो जाने से बड़े-बड़े गड्ढे बन गए है। यात्रियों के बैठने लिए प्लेटफार्म पर जगह जगह सीट तो बनाई गई है,लेकिन इसके ऊपर शेड नहीं है, जिससे यात्रियों को बरसात के समय काफी कठिनाई होती है। इसे विडंबना ही कहा जाय कि तैयबपुर हॉल्ट रेलवे के अधिकारियों की उपेक्षा के कारण सुविधा विहीन हो गई है। हालांकि कटिहार सिलीगुड़ी रेल खंड के सीसीएमआई राजदीप बसु ने बताया कि इन समस्याओं पर शीघ्र निदान हेतु सेक्शन इंजीनियर को भेजकर जायजा लिया जाएगा। कई गांव के लिए तैयबपुर हॉल्ट है महत्वपूर्ण बताते चले कि पोठिय...