भागलपुर, अप्रैल 28 -- पोठिया से गोपाल चौधरी की रिपोर्ट सोमवार देर रात को पोठिया थाना अंतर्गत चिचूआबाडी ओपी से महज दो किमी की दूर स्थित तैयबपुर काली मंदिर से लाखों रुपए की आभूषणों पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया है। पोठिया थाना क्षेत्र के चिचुआबाड़ी ओपी अंतर्गत तैयबपुर काली मंदिर में सोमवार की देर रात चोरों ने भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर मां काली के प्रतिमा पर चढ़ा श्रृंगार का सोना व चांदी के 5 लाख के आभूषण पर हाथ साफ कर लिया। लोगों को घटना का पता मंगलवार की सुबह तब चला, जब प्रतिदिन की तरह मंदिर की साफ-सफाई के लिए ग्रामीण अर्चना देवी मंदिर पहुंची थी। उन्होंने देखा कि मंदिर के ग्रिल का ताला टूटे हुए थे और सभी सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था। चोरों ने मां काली के श्रृंगार के आभूषण सोना का मंगटीका 2, सोना का नथ 1, स...