रांची, अप्रैल 4 -- बुंडू, संवाददाता। तैमारा फीडर में मेंटेनेंस के कारण रविवार को सुबह 9 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान एदलहातू, नवाडीह, तैमारा, नाईलगढ़ा तथा आसपास के गांवों में बिजली कटौती की जाएगी। हालांकि बुंडू क्षेत्र में बिजली आपूर्ति निर्बाध जारी रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग के अवर प्रमंडल बुंडू के कनीय अभियंता गुरू प्रसाद ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.