तैमारा फीडर में पांच घंटे बाधित रहेगी बिजली
रांची, जून 6 -- बुंडू, संवाददाता। तैमारा फीडर में मैटेनेंस कार्य किए जाने के कारण रविवार को सुबह 10 बजे से दोपहर बाद 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी बिजली विभाग, अवर प्रमंडल बुंडू के कनीय अभियंता गुरु प्रसाद ने दी। उन्होंने बताया कि तैमारा फीडर के अंतर्गत आने वाले एदलहातू, जोजोदा, कोड़दा, बानाबुरू, होटल पंचवटी, नवाडीह, नाईलगढ़ा, तैमारा, पांचाल समेत आसपास के क्षेत्रों में निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.