अमरोहा, जनवरी 12 -- मंडी धनौरा। ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा में तैनाती के दौरान शहर निवासी एक दारोगा की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोग शव लेने के लिए ग्रेटर नोएडा को रवाना हो गए थे। कमेलपुर मार्ग निवासी संजय यादव पुलिस विभाग में दरोगा के रूप में कार्यरत हैं। वह कमेलपुर मार्ग पर चामुंडा मंदिर के निकट अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहते थे। इन दिनों उनकी तैनाती ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा में चल रही थी। बताया गया कि ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। चिकित्सकीय सहायता के प्रयास किए गए, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। उधर मौत की सूचना मिलते ही परिवार के लोग शव को लेने के लिए ग्रेटर नोएडा रवाना हो गए। मोहल्ले के लोग और परिचित शोक संवेदनाये प्रकट करने उनके आवास पर पहुंच रहे हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.