शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक कर उपभोक्ताओं को निर्धारित समय पर निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अभियंताओं और कर्मचारियों से सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने, तैनाती स्थल पर रात्रि विश्राम करने, फोन कॉल रिसीव करने और आमजन से अच्छा व्यवहार रखने को कहा। डीएम ने जनप्रतिनिधियों के मोबाइल नंबर सुरक्षित रखने तथा ट्रांसफार्मर खराब होने या लाइन लॉस की सूचना पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पंचायत घरों में बिजली शिकायतों के लिए 1912 हेल्पलाइन नंबर की वॉल पेंटिंग कराने को भी कहा। उन्होंने बिजली बिल संशोधन में भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- बिजली अधिकारी सीयूजी नंबर हमेशा चालू रखे बिजली...