तैनाती स्थल पर नहीं पहुंचे सफाईकर्मी, निलंबित
गोंडा, जून 24 -- गोण्डा, संवाददाता। बेलसर विकास खंड के ग्राम डिडिसिया कलां में तैनात सफाईकर्मी उत्तरी प्रसाद को तीन माह तक कार्यभार ग्रहण न करने और विभागीय आदेशों की अनदेखी करने पर निलंबित कर दिया गया है। डीपीआरओ ने लापरवाही पर यह कार्रवाई की है। विभागीय जानकारी के अनुसार बीते 11 मार्च को उनकी तैनाती डिडिसिया कलां में की गई थी, लेकिन उन्होंने अब तक योगदान नहीं दिया। इस संबंध में 10 जून और 17 जून को स्पष्टीकरण मांगा गया, लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उत्तरी प्रसाद ने पैर टूटने और प्लास्टर चढ़े होने का हवाला देते हुए चिकित्सा अवकाश की मांग की थी। लेकिन प्रस्तुत मेडिकल दस्तावेजों में बेड रेस्ट का उल्लेख नहीं मिला। विभागीय जांच में यह भी सामने आया कि उन्होंने पहले भी इसी आधार पर छुट्टी मांगी थी। डीपीआरओ ने इसे कर्मचारी आचरण नियम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.