तैनाती स्थल पर ड्यूटी की मांग को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन
लखनऊ, मई 20 -- सरोजनीनगर क्षेत्र के पंचायत सहायकों ने गुरुवार को तहसील परिसर में प्रदर्शन कर अपनी मूल तैनाती वाली ग्राम पंचायत में ही जनगणना की ड्यूटी लगाए जाने की मांग की। पंचायत सहायकों का कहना था कि उन्हें मात्र छह हजार रुपये मानदेय मिलता है। जबकि उनकी ड्यूटी ग्राम पंचायतों से 25 से 30 किलोमीटर दूर लगा दी गई है। इतने कम मानदेय में दूरस्थ क्षेत्रों में ड्यूटी करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया है। प्रदर्शन कर रहे पंचायत सहायकों ने प्रशासन को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वे सभी अनुबंध आधारित कर्मचारी हैं। अधिकांश पंचायत सहायकों के पास निजी वाहन भी नहीं हैं। इसके साथ ही बड़ी संख्या में महिला पंचायत सहायक कार्यरत हैं, जिन्हें दूसरे क्षेत्रों में ड्यूटी करने के दौरान सुरक्षा और आवागमन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.