उरई, मई 13 -- जालौन। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के सहाव मोड़ पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो ममेरे भाइयों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में भर्ती कराया गया है।माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मींगनी निवासी बृजेंद्र सिंह 22 पुत्र मुनेश सिंह और उसका ममेरा भाई कल्लू 21 वर्ष मंगलवार देर शाम को किसी काम से जालौन गए थे और वहां से देर रात बाइक से लौट रहे थे। इसी दौरान सहाव मोड़ किसी तेज़ रफ़्तार बड़े वाहन ने उनको टक्कर मार दी प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे। यह भी पढ़ें- तेज़ रफ़्तार वाहन ने बाइक सवार सवार दोस्तों को मारी टक्कर, एक की मौत, दू...