तेज़ रफ़्तार वाहन की टक्कर से हलवाई की मौत
उरई, मई 30 -- उरई। शहर के उरई राठ रोड ओवरब्रिज पर शुक्रवार देर शाम तेज़ रफ़्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार हलवाई की मौत हो गई। वह शहर के नामचीन हलवाई की दुकान से काम कर घर लौट रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज टक्कर मारकर भागे वाहन की तलाश शुरू कर दी है। डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम मुहाना निवासी 32 वर्षीय रवि पाल शहर के लालमन स्वीट हाउस में हलवाई का काम करता था। शुक्रवार देर शाम काम खत्म कर रवि पाल बाइक से घर लौट रहा था। राठ रोड पर हाईवे ओवरब्रिज के पास पहुंचते ही पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हेलमेट न लगाए होने के कारण रवि सिर के बल सड़क पर गिरा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक पहचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.