उरई, अप्रैल 18 -- उरई। संवाददाता झांसी कानपुर नेशनल हाईवे के बड़ागांव के बाहर रोड क्रॉस कर रहे वृद्ध की तेज रफ्तार वाहन से कुचल कर मौत हो गई। वृद्ध उरई से देर शाम को घर लौट रहे थे जबकि टक्कर मारकर मौके से भागे वाहन का पता नहीं चला है।उरई कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी 60 वर्षीय कैलाश कुमार किसान हैं उनकी पत्नी किशोरी देवी के नाम 12 बीघा जमीन है। पुत्र नीरज व पंकज भी मजदूरी करते हैं। शुक्रवार की सुबह कैलाश कुमार किसी काम से उरई आए थे और देर शाम टेंपो से गांव लौटे। झांसी-कानपुर हाईवे किनारे वह उतर गए और पैदल सड़क पार करने लगे। इसी दौरान झांसी की तरफ से आए किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही कैलाश की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने किसान के पुत्रों को सूचना दी। हल्का इंचार्ज सत्यभान सिंह ने श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.