नई दिल्ली, मार्च 16 -- Iran US Israel war latest update : पश्चिम एशिया में जारी जंग अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच गई है। अमेरिका द्वारा लगातार तेहरान पर हमला किया जा रहा है, तो वहीं ईरान लगातार खाड़ी देशों पर हमला बोल रहा है। इस वार-पलटवार के बीच अब एक नया दावा किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कथित तौर पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ईरान पर और कड़े हमले करने की अपील की है। इस रिपोर्ट पर ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची का बयान भी सामने आया है, जिसमें उन्होंने क्षेत्र के देशों से अपना पक्ष साफ करने के लिए कहा है। यह भी पढ़ें- अमेरिका का गुस्सा UAE पर निकाल रहा ईरान, अब तक सबसे ज्यादा हमले; समझिए पूरी बात न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच जारी युद्ध के तीन हफ्तों ...