बांदा, अप्रैल 24 -- बांदा। जनपद बुलंदशहर के स्याना तहसील अंतर्गत ग्राम बहांपुर में भूमि अधिग्रहण मामले को लेकर किसान कामगार यूनियन ( तेवतिया) के द्वारा की दिनों से लगातार सत्याग्रह आंदोलन चल रहा था। जिसमें सरकार द्वारा कम कीमत पर जमीनों की रजिस्ट्री कराई जा रही थी जिसका किसान आंदोलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी मनवीर तेवतिया जी के साथ हजारों किसान विरोध कर रहे थे । बीते दिनों भारी पुलिस बल के साथ तेवतिया जी सहित तहसील स्याना अध्यक्ष मनीष पूनिया जी को धरना स्थल से ही गिरफ्तार कर लिया गया है। इसको लेकर किसान कामगार (यूनियन) तेवतिया के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद आजाद ने विरोध जताया है। कहा कि उनकी गिरफ्तारी लोक तंत्र की हत्या है। हम इसका घोर विरोध कर रहे हैं। किसानों की आवाज को दबाने का प्रयास सरकार कर रही हैं। जिसका हम विरोध करते हैं और सरकार से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.