टिहरी, दिसम्बर 10 -- यूपी के नजीबाबाद से उत्तरकाशी जा रहा तेल से भरा टैंकर ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कुनेर के पास सड़क पर पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची छाम-कंडीसौड़ थाना पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए वहां वाहनों की नियंत्रित अवाजाही कराई। सड़क पर फैले तेल के कारण दुर्घटना की आशंका है। ऐसे में पुलिस वहां तैनात की गई है। उप निरीक्षक शिवशंकर उनियाल ने बताया कि चालक से पूछताछ की तो बताया कि तेल से भरा टैंकर यूपी के नजीबाबाद के लालढांग तेल डिपो से उत्तरकाशी के नागराज फिलिंग स्टेशन जा रहा था। लेकिन बुधवार को ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर कुनेर में सुबह करीब साढ़े 10 बजे विपरीत दिशा से तेजगति से आ रहे वाहन को बचाने के चक्कर में सड़क पर ही पलट गया। वाहन के पलटने से तेल सड़क पर फैले गया। पुलिस ने टैंकर से रिस रहे तेल को सड़क किनारे मिट्...