नई दिल्ली, जुलाई 28 -- तेल-मसाले, हल्दी, जंग, इंक,ब्लड इन चीजों के दाग अगर कपड़े पर लग गए तो समझिए नये से नया कपड़ा भी खराब। कारण है इनका जिद्दीपन, इन धब्बों को निकालना कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है। जैसे कि तेल या सब्जी का दाग, अगर ये किसी भी सूट-साड़ी पर गिर गया तो इसे हटाना मतलब पूरे कपड़े को खराब करना क्योंकि कई बार कच्चे रंग के प्रिंट और एंब्रायडरी पर लगे धब्बे साफ ही नहीं होते। वैसे तो कई सारे देसी नुस्खे आपको इन दाग-धब्बों की सफाई के लिए इंटरनेट पर मिल जाएंगे। लेकिन कपड़े पर तेल या सब्जी गिर गई है तो उसे साफ करने के लिए ये सफेद पेस्ट बनाकर लगाएं। तेजी से सारा धब्बा गायब हो जाएगा। ये सिंपल सा देसी हैक आपके नये कपड़े पर गिरी सब्जी के दाग को हटाने में मदद करेगा।आरारोट के पेस्ट से करें तेल-सब्जी के दाग को साफ कपड़े पर मसाले वाली सब्जी...