नई दिल्ली, मार्च 28 -- पश्चिम एशिया में जारी जंग की वजह से पूरी दुनिया ऊर्जा संकट के मुहाने पर जाकर खडी हो गई है। होर्मुज के बंद होने से न केवल अन्य देशों को नुकसान हो रहा है, बल्कि खाड़ी देशों को भी अपना कच्चा तेल और गैस बेचने में परेशानी आ रही है। इसी बीच सऊदी अरब ने अपने एक पुराने रास्ते को पूरी क्षमता के साथ सक्रिय कर दिया है। अब उसकी महत्वपूर्ण पूर्व-पश्चिम पाइपलाइन पूरी क्षमता के साथ प्रतिदिन 70 लाख बैरल तेल सप्लाई कर रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, होर्मुज पर ईरान के खतरे को देखते हुए यह पाइपलाइन सऊदी अरब और अन्य देशों के लिए थोड़ा सहारा बनी है। बता दें, यह पाइपलाइन खाड़ी क्षेत्र के सबसे रणनीतिक तेल इन्फ्रास्ट्रक्चर में से एक है। यह सऊदी अरब के पूर्वी तेल उत्पादन क्षेत्र से लेकर लाल सागर के यानबू बंदरगाह तक जाती है। इससे स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.