प्रयागराज, मार्च 27 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। तेल संकट के चलते पिछले तीन दिन से शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। सुबह सफाई हो रही है और शाम तक कूड़ा ट्रीटमेंट के लिए भेजा जा रहा है।नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले वाहन भी अब शहर के अलग-अलग पेट्रोल पंपों से तेल लेते हैं। शहर में तेल संकट की अफवाह फैली और पेट्रोल पंपों पर तेल लेने के लिए भीड़ बढ़ी तो नगर निगम के कूड़ा उठाने वाले वाहनों को कतार में खड़ा होना पड़ा। सफाई निरीक्षकों के अनुसार शहर की सफाई समय से होने के बाद भी कूड़ा का निस्तारण दोपहर से शाम तक हो रहा है। हालांकि शुक्रवार को कूड़ा निस्तारण में सुधार हुआ है लेकिन व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौटी है। अपर नगर आयुक्त व नगर निगम के स्वास्थ्य प्रभारी दीपेंद्र यादव ने शहर में कूड़ा निस्तारण समय से होने का दावा किया।

हिंदी ...