देहरादून, मार्च 23 -- देवप्रयाग। खाड़ी युद्ध का असर अब उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में भी दिखने लगा है। विकासखंड के सुदूरवर्ती टोला गांव का एक हफ्ते से सड़क संपर्क टूटा हुआ है। तेल संकट के चलते लोनिवि ने यहां मलबा हटाना संभव नहीं बताया है। विभाग के मुताबिक डीजल नहीं मिलने से यहां मलबा हटाने को जेसीबी नहीं भेजी जा सकती है। पिछले हफ्ते भारी बारिश से टोला गांव जाने वाली सड़क पर बड़े बोल्डर आ गिरे थे। जिससे यहां वाहनों की आवाजाही ठप पड़ गई थी। राडागाड ग्राम पंचायत का टोला गांव महज पांच महीने पहले ही सड़क से जुड़ा था। पिछले हफ्ते भारी बारिश से यहां दो पेड़ सड़क पर आ गिरे थे। जिन्हें गांव वालों ने किसी तरह काटकर यहां फंसे वाहनों को निकलवाया था। इस बीच भारी बारिश से भारी-भरकम बोल्डर यहां भैरसैंण स्थान पर सड़क पर आ गए व आवाजाही ठप पड़ गई। ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.